BBC डॉक्यूमेंट्री पर DU में हंगामा, कई छात्र हिरासत में, धारा 144 भी लागू

आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ, और इस हंगामे की वजह बना BBC की वह डाक्यूमेंट्री जो बनाई गयी थी गुजरात दंगों पर. बीबीसी के द्वारा बनाई गयी इस डॉक्यूमेंट्री का नाम है ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’. छात्रों का कहना था कि वे इस डॉक्यूमेंट्री को देखना चाहते थे लेकिन पुलिस इसकी इजाज़त नहीं दे रही है, वहीं पुलिस ने इसकी स्क्रीनिंग पर यह कह कर मना कर दिया कि यह एक प्रतिबन्धित डाक्यूमेंट्री है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में हंगामा क्यूँ?
पुलिस ने कहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी विभाग के पास धारा 144 लागू है। यहाँ भीड़ एकत्रित होने की इजाज़त नहीं है। कुछ छात्रों को यहाँ हंगामे के बाद हिरासत में ले लिया गया. गुरुवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी में इसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया) और ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्) के बीच भी जमकर विवाद हो गया था।
सम्पूर्ण घटनाक्रम
- 24 जनवरी को JNU में डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव:
- 25 जनवरी को जामिया यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों को हिरासत में लिया गया
- 25 जनवरी को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर पांडिचेरी यूनिवर्सिटी में हंगामा
- 25 जनवरी को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर पंजाब यूनिवर्सिटी में झड़प
- 26 जनवरी को केरल कांग्रेस कमेटी ने दिखाई डॉक्यूमेंट्री

क्यों विवादित है बीबीसी का यह डॉक्यूमेंट्री?
BBC की इस डॉक्यूमेंट्री में 2002 में हुए गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी की भूमिका होने का दावा किया है। भारत सरकार ने इसे बीबीसी का प्रोपगैंडा बताते हुए इसको यूट्यूब पर ब्लॉक करवाने के साथ ही सोशल साइट्स पर शेयरिंग पर भी रोक लगा दी। केंद्र सरकार ने इसे प्रधानमत्री के खिलाफ दुष्प्रचार की नीति बताते हुए डॉक्यूमेंट्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है, वहीं अमेरिका ने 48 घंटे में ही अपना स्टैंड बदल दिया है, और इसे ‘प्रेस की स्वतंत्रता’ का मामला बताते हुए बीबीसी का साथ देने की कोशिश की है.
