Mobile

MWC में शाओमी ने लांच किया शाओमी 13 – 50MP कैमरे से आयेंगी DSLR जैसी फोटो

बार्सिलोना में चल रहे MWC 2023 इवेंट में शाओमी ने शाओमी 13 सीरीज भारतीय मार्केट के लिए लांच किया है. शाओमी 13 के इस सीरीज में शाओमी 13, शाओमी 13 PRO, शाओमी 13 Lite लांच किया गया है.

शाओमी 13 के फीचर्स

शाओमी 13 में 50MP कैमरे के साथ ही स्नैपड्रैगन 8 जेनेरशन 2 प्रोसेसर है. इसके कैमरे से DSLR जैसी फोटो आयेंगी। यह फ़ोन 2 कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा सेरेमिक व्हाइट एवं सेरेमिक ब्लैक। शाओमी 13 के डायमेंशन 162.9 x 74.6 x 8.38mm होगी। फोन का वजन 229 ग्राम है.

कब, कहाँ और कैसे मिलेगा Xiaomi 13?

शाओमी 13 की कीमत ग्लोबल मार्किट में 999 यूरो (लगभग 88 हजार रूपये), शाओमी 13 PRO 1299 यूरो (लगभग 1 लाख 14 हजार रूपये), और शाओमी 13 लाइट की कीमत 499 यूरो (लगभग 44 हजार रूपये) से शुरू होती है.
भारत में इसकी कीमत का खुलासा 28 फ़रवरी को किया जायेगा, भारतीय उपभोक्ता इसको Amazon से ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं.

शाओमी 13 प्रो के फीचर्स

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित MIUI 14 कस्टम स्किन सपोर्ट मिलेगा, वाटर प्रूफ – 1.5 मीटर तक की गहराई में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। फोन में 256 जीबी स्टोरेज के साथ 12 जीबी की रैम भी दिया गया है. शाओमी 13 सीरीज में 6.73 इंच 2K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकता है। डिस्प्ले सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास दिया जाएगा।

फोन में Leica से लैस ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50MP का टेली फोटो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है जोकि डुअल-कलर LED फ्लैश से लैस हो सकता है.
शाओमी 13 प्रो में 120W फास्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,820 mAh की बैटरी मिल सकती है।
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी LTI, WI-FI 6, USB टाइप-C पोर्ट, और एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।

Tipppy Hindi News

हमें फॉलो करें ऐसी ही और मज़ेदार ख़बरें और ट्रेंडिंग न्यूज़ पाने के लिए. पाएं खबरें खेल, राजनीती, बिजनेस, टेक, मनोरंजन जगत से.
5 2 votes
Rate this article
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Back to top button
Close

Adblock Detected

Here’s an example of an ad blocker detected message: --- **Ad Blocker Detected** We’ve noticed you’re using an ad blocker. While we understand your need for a cleaner browsing experience, ads help support our platform and keep our content free for everyone. Please consider disabling your ad blocker for our site or whitelisting us. Your support helps us continue delivering high-quality content and services. Thank you!