व्हाट्सएप्प ने लांच किया पिक्चर-इन-पिक्चर का नया फीचर, अभी सिर्फ Iphone में उपलब्ध होगा

इंस्टेंट मेसेजिंग एप्प WhatsApp ने आज Iphone यूज़र्स के लिए एक नया फीचर पिक्चर-इन-पिक्चर रिलीज़ किया है, इस फीचर की मदद से Iphone यूज़र वीडियो कॉल के दौरान ही दूसरी एप्प्स का उपयोग भी कर सकते हैं. इस फीचर के बिना, पहले वीडियो कॉल के दौरान दूसरी एप्प इस्तेमाल करने के लिए कॉल से बाहर निकलकर, बातचीत बंद करनी पड़ती थी।

आसान होगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करना
पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP)फीचर उन सभी के लिए फायदेमंद साबित होगा जो लोग टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हैं, और साथ ही उन्हें दूसरी एप्प्स का भी इस्तेमाल करना होता है. इस फीचर के आने से जब आप दूसरी एप्प पर जाते हो तो वीडियो कॉल एक छोटी सी विंडो स्क्रीन में चलती रहेगी।
कैसे काम करेगा यह फीचर?
यह फीचर यूज़ करने के लिए डिवाइस का लेटेस्ट वर्जन 23.3.77 होना चाहिए.
100 फाइल तक भेज पायेंगे
अब नए अपडेट के साथ आप एक बार में 100 फाइल्स तक भेज सकते हैं, पहले यह लिमिट 30 फाइल्स की थी.


