टेलीकॉम कंपनी का धांसू ऑफर : सिर्फ 249 रूपये में मिल रहा है 8 ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन

आज जैसे -जैसे इंटरनेट की पहुंच बढ़ रही है वैसे ही OTT प्लैटफॉर्म की पॉपुलैरिटी भी बढ़ती जा रही है। अगर आप भी OTT एप्प्स के दीवाने हैं तो यह बम्पर ऑफर आप के लिए लेकर आया है BSNL. बीएसएनएल 249 का एक ऐसा ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आया है जिसमें आपको 9 OTT एप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. बीएसएनएल का यह उन ग्राहकों के लिए है जो ब्रॉडबैंड प्लान के साथ एंटरटेनिंग कॉन्टेंट देखना चाहते हैं, बीएसएनएल ब्रॉडबैंड उपभोक्ता 249 रूपये देकर 9 OTT का मजा ले सकते हैं.

कौन-कौन से 9 एप्स मिलेंगे इस प्लान में
यह प्लान बीएसएनएल के उन उपभोक्ताओं के लिए है जो एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड के साथ OTT एप्स का मजा भी चाहते हैं।
- Zee 5
- SonyLIV
- Voot Select
- Disney+ Hotstar
- Yupp TV
- aHa
- Lionsgate Play
- Hungama
- Other
कैसे मिलेगा यह प्लान
यह प्लान एंट्री लेवल यूजर्स के लिए है जो 399 रूपये से शुरू होता है. यह प्लान मंथली सब्सक्रिप्शन के साथ आता है जो कि बीएसएनएल ने Yupp TV के साथ साझेदारी की है। इस ब्रॉडबैंड प्लान का फायदा यह है कि आप एक ही लॉगिन से कई प्लैटफॉर्म का एक्सेस मिल जाता है। इस प्लान में इंटरनेट की स्पीड 20 MBPS मिलती है।


