Tech
Trending
मस्क ने लॉन्च किया टविटर ब्लू का वार्षिक प्लान- सिर्फ $84 में मिलेगा एनुअल सब्सक्रिप्शन

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद ट्विटर ने ब्लू टिक (वेरिफाइड अकाउंट) के लिए $8 की फीस निर्धारित की थी। अब मस्क ने Blue Tick के लिए एनुअल प्लान पेश कर दिया है, $84 के इस वार्षिक प्लान में $12 की बचत होगी।

क्या मिलता है आपको ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन में
इस सब्सक्रिप्शन के साथ आपको ट्वीट एडिट करने, HD क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने का फीचर मिलता है. इसके अलावा इसमें 50% एड्स कम दिखेंगे। यह प्लान फ़िलहाल US, UK, Canada, Australia, New zealand, Japan के लिए है.
कंपनी ने होल्ड कर दी थी सर्विस
ट्विटर ब्लू सर्विस 9 नवम्बर को शुरू की थी, हालाँकि फेक अकाउंट sign up की संख्या में इजाफ़ा होने की वजह से कंपनी ने इस सर्विस को होल्ड कर दिया था।


