Cricket

बेटियों ने रचा इतिहास : भारत विमेंस U19 ने वर्ल्ड कप जीता, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

भारत ने साउथ अफ्रीका में चल रहे महिलाओं के U19 T-20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है, भारतीय बेटियों ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले गए इस मुक़ाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7 से रोंद दिया। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, और शुरूआती झटके देकर भारतीय गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया. 6 ओवर्स के पॉवरप्ले में इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर सिर्फ 22 रन बनाये, और 17.1 ओवर में 68 रन ऑल आउट हो गयी।

इंग्लैंड शुरुआत से ही दवाब में रहा

भारतीय गेंदबाजों ने आक्रामक शुरुआत की और इंग्लैंड को पहले ओवर में ही झटका दे दिया, चौथे ओवर में अर्चना ने 2 विकेट लेकर इंग्लिश टीम का स्कोर 16 रन पर 3 विकेट कर दिया। अर्चना, साधू और पार्श्वी ने 2-2 विकेट और मन्नत, सोनम, शेफ़ाली को 1-1 विकेट मिला और एक रन आउट के साथ पूरी इंग्लैंड टीम 68 रन पेवेलियन लौट गयी। इंग्लैंड टीम के 9 बल्लेबाज़ दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए, और सर्वाधिक रन 19 मैकडोनाल्ड-गे ने बनाये। इंग्लिश कप्तान ग्रेस स्क्रीवेंस सिर्फ 4 रन ही बना सकीं।

छाई रहीं भारतीय लड़कियां

टिटास साधू ने बड़ी कसावट के साथ शुरुआत से ही गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर्स में सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट लिए, वही बल्लेबाजी में सौम्या और त्रिशा ने संयम भरी 24-24 रनों की पारी खेली।

#TipppyTips

  • BCCI ने 5 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की
  • शेफ़ाली वर्मा ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया- वह U19 वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप और कामनवेल्थ फाइनल खेलने वाली विश्व की पहली महिला खिलाडी बनीं

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत : शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सेहरावत, सौम्या तिवारी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गोंगडी त्रिषा, रिषिता बसु, टिटास साधू, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा और सोनम यादव ।

इंग्लैंड : ग्रेस स्रीवंस (कप्तान), लीबर्टी हीप, निआम हॉलैंड, सेरेन स्मैल (विकेटकीपर), रायना मैकडोनाल्ड-गे, केरिस पावले, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मैल, जोसी ग्रोव्स, एली एंडरसन और हनाह बेकर ।

Tipppy Hindi News

हमें फॉलो करें ऐसी ही और मज़ेदार ख़बरें और ट्रेंडिंग न्यूज़ पाने के लिए. पाएं खबरें खेल, राजनीती, बिजनेस, टेक, मनोरंजन जगत से.
5 1 vote
Rate this article
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Back to top button
Close

Adblock Detected

Here’s an example of an ad blocker detected message: --- **Ad Blocker Detected** We’ve noticed you’re using an ad blocker. While we understand your need for a cleaner browsing experience, ads help support our platform and keep our content free for everyone. Please consider disabling your ad blocker for our site or whitelisting us. Your support helps us continue delivering high-quality content and services. Thank you!