भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में किसी भी दम पर नहीं होगी भिड़ंत, समझें कैसे

भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा

भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला 23 फरवरी को होगा

क्यों भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं हो सकता चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल मैच?

दरअसल, शेड्यूल इस तरह से आईसीसी ने बनाया है कि अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो वह 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल दुबई में खेलेगी। वहीं अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाती है तो वह 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेलेगी। इसी वजह से दोनों चिर प्रतिद्वंदी एक दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे।